रूस के काला सागर जहाजी बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, छह लोग घायल
मॉस्को। रूस के काला सागर जहाजी बेड़े के मुख्यालय में हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्रीमिया प्रायद्वीप के सेवस्तोपोल शहर में स्थित मुख्यालय में विस्फोट के बाद रूसी नौसेना दिवस अवकाश को रद्द कर दिया गया। साल 2014 में रूस ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर आक्रमण करके यूक्रेन से उसे छीन लिया था। बेड़े की प्रेस सेवा ने कहा कि हमला ड्रोन से किया गया, जो देसी प्रतीत होता है। सेवस्तोपोल के मेयर मिखाइल रजवोजाएव ने कहा कि विस्फोटक उपकरण कम क्षमता वाला था, लेकिन विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ड्रोन ने कहां से उड़ान भरी थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews