संज्ञा समिति गया धाम गया जिला शाखा औरंगाबाद का जिला सम्मेलन संपन्न |

संज्ञा समिति गया धाम गया जिला शाखा औरंगाबाद का जिला सम्मेलन संपन्न |

संज्ञा समिति गया धाम गया जिला शाखा औरंगाबाद का जिला सम्मेलन दिनांक 31 जुलाई 2022 दिन रविवार को सेवियर पब्लिक स्कूल दानी बीघा औरंगाबाद के प्रांगण में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ| सम्मेलन का संचालन केंद्रीय कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्र शैल ने किया ,केंद्रीय कमेटी गया धाम गया के पदाधिकारी सचिव श्री बृजनंदन पाठक ,कोषाध्यक्ष डॉ राघवेंद्र कुमार मिश्र ,उपाध्यक्ष मारुति नंदन मिश्र ,पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार पाठक, पूर्व सचिव डॉ नरेश मिश्र, चंद्रशेखर शर्मा,नागेंद्र मिश्र ,दिलीप कुमार मिश्रा डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्र देवेंद्र मिश्र गया जिला सचिव मनीष कुमार मिश्र , नवादा से अंबुज कुमार मिश्र इत्यादि लोगो को माला पहना कर सम्मानित किया गया, इन अतिथियों का स्वागत पुरुषोत्तम पाठक द्वारा किया गया | सभा को डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र चित्र दर्पण के प्रधान संपादक ने संबोधित किया बैठक में केंद्रीय कमेटी द्वारा प्रकाशित व्रत त्योहार निर्णय एवं गीतिका पंचामृत पुस्तक का लोकार्पण किया गया|
कार्य प्रतिवेदन पूर्व सचिव श्री राम नरेश मिश्र के द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे ध्वनिमत से स्वीकृत किया गया| जिला शाखा औरंगाबाद का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अध्यक्ष गोवर्धन पाठक, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र ,सचिव बलिराम मिश्र ,संयुक्त सचिव सत्येंद्र पाठक (पाठक बीघा मदनपुर) अरुण कुमार मिश्र (पीरु हसपुरा) कोषाध्यक्ष जवाहर पाठक कार्यकारिणी सदस्य शिवनंदन पांडे, सुरेंद्र कुमार मिश्र (तेंदुआ )सुदर्शन पांडे, जनार्दन मिश्र जलज ,संतोष कुमार मिश्र, अविनाश कुमार पाठक (दाउदनगर )पुरुषोत्तम पाठक ,मंगल पांडे (मदनपुर )नरोत्तम पाठक (देव) को चुना गया |बैठक को अर्जुन मिश्र पूर्व प्राचार्य संस्कृत उच्च विद्यालय औरंगाबाद मृत्युंजय कुमार मिश्र, रविंद्र कुमार मिश्र बेला आदि ने संबोधित किया|
धन्यवाद ज्ञापन आचार्य बलानंद पाठक ने किया ,बैठक में करीब डेढ़ सौ लोग उपस्थित थे जिसमें केंद्रीय कमेटी के संयुक्त सचिव अरुण कुमार मिश्र सह कोषाध्यक्ष ललिन कुमार मिश्रा, उज्जवल रंजन मिश्रा, हरी पाठक, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार पाठक ,अरुण औरंगाबादी ,श्रीनिवास मिश्र ,अरविंद मिश्र कर्मा ,अवनीश मिश्र कर्मा ,अरुण कुमार पाठक दधपी उमापति मिश्र रफीगंज ,सुरेश पाठक पाठक बीघा, नीरज कुमार पाठक अंबा,दुर्गेश भारद्वाज ,विपिन पाठक हरिहरगंज ,शंभू बैद्य बालूगंज देव, रंजन मिश्र, सुधीश पाठक रफीगंज ,विजय कुमार पाठक गोह ,अनिरुद्ध पाठक कानाप दाउदनगर ,राजेश कुमार मिश्र नगाइन गोह, सुनील कुमार मिश्र इत्यादि लोगों ने हिस्सा लिया |संज्ञा समिति जिला शाखा औरंगाबाद द्वारा सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया साथ ही युवा संज्ञा समिति जिला शाखा औरंगाबाद के गठन का निर्णय लिया गया |
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ