Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास छोड़कर भागे

आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास छोड़कर भागे

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गए हैं और प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास को घेर लिया है। डिफेंस से जुड़े सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। खबर ये भी है कि प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आवास में तोड़फोड़ की है। आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यही वजह है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। श्रीलंका वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम के ताजा आकलन के मुताबिक, करीब 62 लाख लोगों को भोजन कैसे मिलेगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। श्रीलंका में 10 में से तीन परिवारों को इस बात का भी पता नहीं है कि उन्हें अगला भोजन कब और कहां मिलेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ