ताइवान ने चेतावनी देकर चीनी विमानों को खदेड़ा
ताइपे। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण चीन को भी मौका दिखने लगा है। यही वजह है कि पिछले 19 दिनों में दो बार चीनी लड़ाकू विमानों ने ताइवान में घुसपैठ की है। चीन ने बुधवार को अपने 29 लड़ाकू विमान ताइवान की तरफ भेजें। हालांकि, ताइवानी वायु सेना ने चेतावनी देकर चीनी लड़ाकू विमानों को अपनी हवाई सीमा से बाहर खदेड़ दिया। चीन ताइवान के इलाके को खुद एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन घोषित कर दिया है। चीन मानता है कि ताइवान उसका एक प्रांत है, जो अंततरू एक दिन फिर से चीन का हिस्सा बन जाएगा। दूसरी ओर, ताइवान खुद को एक आजाद मुल्क मानता है। उसका अपना संविधान है और वहां लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार का शासन है। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके देश की वायु सेना ने चीन के 29 विमानों को चेतावनी देकर खदेड़ दिया। मंत्रालय ने बताया कि इस घुसपैठ में चीनी वायु सेना के सात जे-10 लडाकू विमान, पांच जे-16 लड़ाकू विमान और एक वाई-8 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान शामिल था। इन विमानों ने दक्षिण चीन सागर में ताइवान के नियंत्रण वाले प्रतास द्वीपसमूह के पास से उड़ान भरी थी। बता दें कि अमेरिका कई बार आशंका जता चुका है कि चीन ताइवान पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने यह भी खुला ऐलान कर दिया है कि अगर ऐसा होता है तो वह ताइवान की मदद के लिए सेना भेजेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com