Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिलाओं की भागीदारी होगी अमर शहीद जगतपति कुमार की व्याख्यानमाला में

महिलाओं की भागीदारी होगी अमर शहीद जगतपति कुमार की व्याख्यानमाला में

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,
जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की बिहार प्रदेश महिला इकाई की संयोजक नन्दा कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को श्रीकृष्णपुरी पटना स्थित आराधना कुमारी के आवास पर एक बैठक आहूत कर कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार की स्मृति में आयोजित होने वाली व्याख्यानमाला में पटना जिला इकाई की महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
ध्यातव्य है कि भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्षगाँठ को "आजादी के अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में 25 जून (शनिवार) को जीकेसी पटना जिला इकाई द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन करेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नन्दा कुमारी ने व्याख्यानमाला की सफलता और महिलाओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की और पटना जिला टीम को पूरी दम-खम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दी।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जीकेसी संगठन को मजबूती प्रदान करने की शपथ खाई और कहा कि महिला प्रकोष्ठ कायस्थ विभूतियों की स्मृति में व्याख्यानमाला के माध्यम से उन्हें याद करने और कायस्थों को एकजुट करने के लिए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में एकजुट होकर संगठन की प्रगति के लिए काम करेगी।
उक्त अवसर पर पुष्पमाला कुमारी, निशा पराशर, आरती वर्मा, संगीता प्रसाद, आराधना कुमारी, सालोनी वर्मा, रचना कुमारी, वन्दना सिन्हा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में पुष्पमाला कुमारी, निशा पराशर और सलोनी वर्मा पटना जिला में सघन सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता रसीद प्राप्त कर, जीकेसी से सदस्यों को जोड़ने का काम शुरु की।
बैठक के अन्त में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह-प्रभारी बिहार दीपक कुमार अभिषेक ने धन्यवद्ग्य धन्यवाद ज्ञापन किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ