आजमगढ़ में उत्साह से लोगों ने किया मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक आजमगढ़ में 19.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार नजर आ रही है। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव को टक्कर दी थी लेकिन वे चुनाव हार गए थे।इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है जबकि बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मैदान में हैं। हाल के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी चार विधानसभा सीटों- मुबारकपुर, सागदी, गोपालपुर और मेहनगर पर सपा ने जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने बसपा के गठबंधन में चुनाव लड़ा था और अखिलेश यादव इस सीट पर चुनाव जीते थे। उस चुनाव में अखिलेश यादव को 6. 21 लाख मत मिले थे, जबकि भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को 3.61 लाख वोट मिले थे। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक आजमगढ़ में 9.21 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव सांसद थे। इसलिये इस सीट का उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से निरहुआ दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com