मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में बिहार के मजूदर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया
- मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रूपये देने की घोषणा की।
पटना, 09 जून 2022 को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले एक मजदूर की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूर के शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईष्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के एक मृतक मजदूर के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देषित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे मंे घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देष दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com