18 जून 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

18 जून 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

18 जून 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:
!! दैनिक पंचांग !!

🔅 तिथि चतुर्थी 07:37 AM

🔅 नक्षत्र श्रवण 12:43 PM

🔅 करण :

                कौलव 01:36 PM

                तैतिल 01:36 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग वैधृति 01:49 PM

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:13 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:38 PM

🔅 चन्द्र राशि मकर

🔅 सूर्यास्त 06:47 PM

🔅 चन्द्रास्त 08:50 AM

🔅 ऋतु ग्रीष्म

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 01:44 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ

🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:23:02 - 12:17:58

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:58 AM - 05:53 AM

🔅 कंटक 11:23 AM - 12:17 PM

🔅 यमघण्ट 03:02 PM - 03:57 PM

🔅 राहु काल 08:24 AM - 10:07 AM

🔅 कुलिक 05:53 AM - 06:48 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:12 PM - 02:07 PM

🔅 यमगण्ड 01:33 PM - 03:16 PM

🔅 गुलिक काल 04:58 AM - 06:41 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

🌹विशेष ~ पंचक (पचखा) आरंभ। 🌹

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 18 जून 2022, शनिवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): व्याकुलता बढ़ेगी। कार्य में सरलता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के संबंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों की सहायता कर सकते हैं।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): सरकार विरोधी कार्य और प्रवृत्तियों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ बेचैन रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खड़ी हो सकती है। भाग्य का साथ आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहें। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढेगी। क्रोध पर संयम बरतें। स्वास्थ्य को संभालें।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायियों के लिए दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo): साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी। पेट संबंधी बीमारियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत होगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायियों को व्यवसाय से लाभ होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता है। धन हानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलें। यात्रा-प्रवास न करें। संतान के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा और आसपास होने वाली बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा संकेत देते हैं। आध्यात्मिक विषय और गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): परिजनों के साथ भ्रांति या मनदुख होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में द्विधा रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। मध्याहन के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद और प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 7

धनु (Sagittarius): आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा या धार्मिक स्थल पर जाने का योग है। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। निर्णय लेने में परेशानी होगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): कोर्ट-कचहरी में साक्षी न बनने की सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डालें इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ेगा। परिवार में मनदुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेंगे। इसलिए व्यवहार-वर्तन पर ध्यान रखिएगा।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आपके विचारों में आज दृढता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आप के लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ