चीन में क्या जानबूझ कर गिराया गया था यात्री विमान
नई दिल्ली। इस साल 21 मार्च को चीन का एक जहाज क्रैश हो गया था। इस पर 132 यात्री सवार थे जिसमें से 21 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस हादसे को लेकर हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स डेटा से इस बात संकेत मिल रहे हैं कि इस फ्लाइट को जानबूझ कर नीचे गिराया गया। ये फ्लाइट युन्नान प्रांत के कुनमिंग से चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर ग्वांगझू की ओर जा रहा थी। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक ब्लैक बॉक्स में दर्ज की गई उड़ान की जानकारी से पता चलता है कि कॉकपिट को ऐसा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद एकाएक फ्लाइट नीचे की तरफ आने लगी। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि पायलट ने ऐसा खुद नहीं किया, बल्कि किसी ने कॉकपिट में घुस कर ऐसा करने के लिए उन्हें मजबूर किया। चीन के अधिकारी जो इस हादसे की जांच कर रहे हैं उन्होंने भी अभी तक किसी मेकेनिकल या फ्लाइट कंट्रोल में खराबी आने की बात नहीं कही है। बता दें कि बोइंग एयरक्राफ्ट को दुनिया भर में काफी सुरक्षित माना जाता है। अखबार के मुताबिक ये फिलहाल जांच के शुरुआती आंकलन हैं। ऐसे में हो सकता है कि आगे चल कर हादसे की वजहों के बारे में कुछ और तस्वीर सामने आए। बोइंग 737-800 जेट के डेटा रिकॉर्ड से पता चला है कि ये फ्लाइट 29,000 फीट से दो मिनट से भी कम समय में जमीन पर गिरा गया। बाद में इसमें आग लग गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com