उत्तर कोरिया में कोरोना के 8 लाख से अधिक मामले!

उत्तर कोरिया में कोरोना के 8 लाख से अधिक मामले! 

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में कोरोना महामारी धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। बीते तीन दिनों में देश में इसकी वजह से 42 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों के अंदर ही कोरोना से देश में 15 मौत हुई हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए के हवाले से बताया है कि उत्तर कोरिया में कोरोना के करीब तीन लाख नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां पर कोरोना के कुल मामले सवा आठ लाख तक पहुंच गए हैं। उत्तर कोरिया में कोरोना महामारी की पहली लहर आने की घोषणा की गई थी। इस दौरान देश में कई लोगों का टेस्ट पाजीटिव आया था। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट ने सबसे अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है। केसीएनए की खबर में कहा गया है कि अप्रेल के अंत से ही देश में बुखार से कई लोग पीड़ित हो गए हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ