Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रूस में मुर्जा की गिरफ्तारी से नाराज है अमेरिका

रूस में मुर्जा की गिरफ्तारी से नाराज है अमेरिका

वॉशिंगटन। रूस द्वारा मशहूर सिविल सोसाइटी लीडर व्लादिमीर कारा-मुर्जा को हिरासत में लिए जाने से अमेरिका परेशान है। यूएस ने मॉस्को से आग्रह किया है कि मुर्जा को तत्काल रिहा किया जाए। हालांकि, अमेरिका के इस आग्रह पर रूस की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने व्लादिमीर कारा-मुर्जा की जल्द रिहाई की मांग करते हुए कहा कि यूएस स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, हम रूस द्वारा सिविल सोसाइटी लीडर मुर्जा को हिरासत में लिए जाने से परेशान हैं। इसे किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। हम रूसी अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि मुर्जा की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित की जाएश्। रूसी विपक्षी नेता इल्या याशिन और स्थानीय मीडिया ने व्लादिमीर कारा-मुर्जा को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि की है। मुर्जा पुतिन के आलोचक हैं और उन्हें दो बार मारने का प्रयास भी हुआ है। याशिन का कहना है कि सिविल सोसाइटी लीडर को मॉस्को स्थित उनके घर से सोमवार को हिरासत में लिया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ