केजरीवाल का अब गुजरात पर धावा

केजरीवाल का अब गुजरात पर धावा

मुख्यमंत्री मान के साथ पहुंचे साबरमती आश्रम चलाया चरखा
अहमदाबाद। आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात में चुनावी तैयारियों के लिए पहुंच चुके हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब के नए-नवेले सीएम भगवंत मान की जोड़ी अहमदाबाद में पहुंचने के बाद साबरमती आश्रम पहुंची। जहां दोनों नेताओं ने चरखा भी चलाया। साबरमती आश्रम पहुंचने पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा, हम अपने आप को धन्य मानते हैं कि गांधी के देश में पैदा होने का अवसर मिला। मैं सीएम बनने से पहले यहां आ चुका हूं। मैं शहीदों की धरती से आता हूं। आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा। पंजाब के हर घर में चरखा है, चरखे से सूत कातते हैं। आज गांधी जी का ओरिजनल चरखा दिखा। हम नेशनलिस्ट लोग हैं, देश को प्यार करने वाले लोग हैं। गुजरात के लोग इंकलाबी लोग हैं। केजरीवाल और भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरे पर दोनों नेता अहमदाबाद में रोड शो भी करेंगे। 3 अप्रैल अरविंद केजरीवाल सुबह 10.30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिये पंहुचेंगे। जिसके बाद गुजरात से जुड़े पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और फिर शाम में दिल्ली रवाना होंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ