नाइजीरिया की अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 100 से अधिक लोगों की मौत
अबुजा। दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है। आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि आग तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।
राज्य पेट्रोलियम रिसोर्स कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया कि आग लगने की घटना एक अवैध बंकरिंग स्थल पर हुआ। इसमें 100 से अधिक लोग मारे गए। इन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। यह बंकरिंग साइट इमो राज्य के ओहाजी-एगबेमा स्थानीय सरकार क्षेत्र में है। अबेजी के जंगल दो राज्यों की सीमा में फैला हुआ है। तेल उत्पादक नाइजर डेल्टा में बेरोजगारी और गरीबी के कारण अवैध कच्चे तेल की रिफाइनिंग काफी बढ़ गई है। कच्चे तेल को प्रमुख तेल कंपनियों के स्वामित्व वाली पाइपलाइनों के एक वेब से टैप किया जाता है। इसके बाद अस्थायी टैंकों में प्रोडक्ट को रिफाइन किया जाता है। इस तरह से खतरनाक प्रोसेस से कई घातक हादसे हो चुके हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews