यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार: सुरेश तिवारी

यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार: सुरेश तिवारी

देवरिया ब्यूरो वेद प्रकाश तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सदस्य जिला कार्यसमिति सुरेश तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विकास कार्यों की बदौलत उत्तर प्रदेश में 2022 में पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित में दर्जनों निर्णय लिए हैं। जिनका लाभ उन्हें बिना किसी बिचौलिए के मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 10 करोड़ से ऊपर किसानों को प्रतिवर्ष रुपए 6000 सालाना किसान सम्मान निधि के रूप में मुहैया कराया जा रहा है। सपा एवं बसपा के शासनकाल में चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेचने का काम हुआ था। वही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में जहां बंद चीनी मिलों को चलाने का काम हो रहा है वहीं नई चीनी मिलों की स्थापना की जा रही है। श्री तिवारी ने कहा कि सपा- बसपा की सरकार की तुलना में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान भाजपा सरकार में किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 करोड़ गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। देश के सभी नागरिकों को केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन की निशुल्क डोज देने की काम की है। तो वही 15 से 18 साल के युवाओं को भी निशुल्क कोरोना वैक्सीन देने का काम शुरू हो गया है। श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों,पुल एवं पुलियों का जाल बिछाया जा रहा है। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख सड़कें टूलेन में परिवर्तित हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार ने साढ़े चार लाख से ऊपर नौजवानों को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी देने का काम की है। स्टार्टअप योजना, स्टैंड अप योजना, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ₹500 महीने के हिसाब से पोषण भत्ता देने का निर्णय ली है। जिसका पहला किश्त दिसंबर एवं जनवरी का ₹1000 डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। अप्रैल 2020 से देश के लगभग 80% लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का काम भाजपा सरकार में हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गेहूं एवं चावल के साथ साथ 1 किलो नमक, 1 किलो खाद्य तेल एवं 1 किलो चना राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मुहैया कराया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ