17 जनवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

17 जनवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

17 जनवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि पूर्णिमा रात्रिशेष 04:30:26

🔅 नक्षत्र पुनर्वसु रात्रिशेष 04:13:26

🔅 करण :

                विष्टि 16:23:22

                बव 29:20:21

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग वैधृति 15:50:53

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:42:24

🔅 चन्द्रोदय 17:08:59

🔅 चन्द्र राशि मिथुन - 22:02:23 तक

🔅 सूर्यास्त 17:18:19

🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:32:43

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत पौष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:10:10 - 12:52:21

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त :

12:52:21 - 13:34:32

14:58:54 - 15:41:05

🔅 कंटक 09:21:26 - 10:03:37

🔅 यमघण्ट 12:10:10 - 12:52:21

🔅 राहु काल 08:33:59 - 09:53:04

🔅 कुलिक 14:58:54 - 15:41:05

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:45:48 - 11:27:59

🔅 यमगण्ड 11:12:10 - 12:31:15

🔅 गुलिक काल 13:50:21 - 15:09:26

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

🌹विशेष ~ स्नान-दान की पूर्णिमा, पौषी पूर्णिमा, शाकम्भरी जयन्ती, शाकम्भरी नवरात्रि समाप्ति, प्रयाग माघ मेला कल्पवास, माघ स्नान यम नियम संयमारम्भ। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

17 जनवरी 2022, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries) आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का करेगी। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ से बच जाएंगे। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापार में विकास होगा। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini) : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों से लाभ होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9
कर्क (Cancer): अच्छे मन से दिन व्यतीत करने की सलाह देते हैं, क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट दर्द परेशान करेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण आपके लिए संकट ला सकता है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी की तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीददारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकते हैं। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बचकर रहें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4
कन्या (Virgo): बिना विचारे साहस करने के प्रति चेतावनी देते हैं। भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8
तुला (Libra): आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध आवेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की सलाह देते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय बीतेगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की गई मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

शुभ रंग : पींक

शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई वस्तुओं की खरीददारी होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति बनेगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4
मीन (Pisces): आज के दिन की शुरुआत भय के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान रहेगी। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की सलाह देते हैं। संतान आज चिंता का कारण बनेगी। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com