Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फिलीपींस में तूफान से भारी तबाही

फिलीपींस में तूफान से भारी तबाही

मनीला। फिलीपींस में तूफान ‘राय’ ने भीषण तबाही मचाई है। नेशनल पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस साल फिलीपींस में आए सबसे तेज तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। तूफान में कम से कम 239 लोग घायल हो गए और 52 लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हाल के वर्षों में देश में आए सबसे घातक तूफानों में से एक है।
फिलीपींस में गत दिनों एक सुपर टाइफून राय की वजह से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। तूफान के देश में टकराने के बाद 300,000 से अधिक लोग अपने घरों और समुद्र तट के किनारे के रिसॉर्ट से भागने को मजबूर हो गए। फिलीपीन रेड क्रॉस ने तटीय क्षेत्रों में जान माल के काफी नुकसान की सूचना दी है। रेड क्रॉस के अध्यक्ष रिचर्ड गॉर्डन ने कहा कि घरों, अस्पतालों, स्कूल और सामुदायिक भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान राय ने घर, अस्पताओं की छतों को तोड़ दिया, कई पेड़ उखड़ गए, कंक्रीट के बिजली के खंभों को गिरा दिया, लकड़ी के घरों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया, और कई गांवों में बाढ़ आ गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ