Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा ओमिक्रान

ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा ओमिक्रान

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। यहां एक दिन में ओमिक्रॉन के 10,000 से अधिक संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे के अंदर ये अब तक सबसे ज्यादा केस हैं। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 90,418 नए मामले दर्ज किए गए। ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने ओमिक्रॉन के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है, जो इस वेरिएंट के सामने आए 3,201 मामलों से तीन गुना से अधिक संख्या है।

ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 24,968 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे के दौरान 125 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित सात मरीजों की मौत हो चुकी है। ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते सरकार द्वारा सख्त लॉकडाउन नियमों को लागू करने की योजना संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘हमने पूर्व में देखा है कि सरकार ने किस तरह महामारी का मुकाबला किया है। हम जो भी जरूरी होगा, वो करेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ