जनरल बाजवा के बयान पर भारत का करारा जवाब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान महत्वपूर्ण है। जनरल बाजवा ने यह टिप्पणी सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ एक बैठक के दौरान की। सऊद ने अफगानिस्तान में मानवीय हालात पर आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों के 17वें सत्र से इतर बाजवा से मुलाकात की थी। इस पर भारत ने करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों ने साझा हित, क्षेत्रीय सुरक्षा, अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के मुद्दों पर चर्चा की। एक बयान के अनुसार, जनरल बाजवा ने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘दक्षिण एशिया में स्थिरता के लिए कश्मीर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है। साथ ही यह भी दोहराया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के मद्देनजर अपने सभी पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है। भारत ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वह वास्तविकता को स्वीकार करे और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार को बंद करे। भारत ने भी सदैव पाकिस्तान से कहा है कि वह इस्लामाबाद के साथ आतंकवाद और हिंसा मुक्त वातावरण में सामान्य संबंधों की इच्छा रखता है। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक और भाईचारे के संबंधों को महत्व देता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com