किम जोंग ने हंसने पर लगायी रोक
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया अपने अजीब कायदे-कानून और फैसलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अब यहां के तानाशाह किंग जोंग उन ने जनता के हंसने पर बैन लगा दिया है। दरअसल, उत्तर कोरिया अपने पूर्व नेता किम जोंग इल की 10वीं बरसी मना रहा है। इसलिए अगले 11 दिनों तक उत्तर कोरिया के नागरिकों को शोक मनाना होगा। इस दौरान वो न तो खुश रह सकते हैं और न ही हंस सकते हैं। अगर कोई शराब पीता हुआ मिल गया, तो उसे सीधे मौत की सजा होगी।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, किम जोंग इल ने उत्तर कोरिया पर 1994 से 2011 तक शासन किया। कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग इल की मौत 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हो गई थी। इल के बाद उनके तीसरे और सबसे छोटे बेटे किम जोंग उन ने देश की कमान संभाली। अब उनके निधन के 10 साल पूरे होने पर उत्तर कोरिया के लोगों को 11 दिनों का ‘सख्त’ शोक मनाने का आदेश दिया गया है। रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए सिनुइजू शहर के एक निवासी ने बताया कि शोक अवधि के दौरान हम शराब पीना, हंसना या दूसरी खुशनुमा गतिविधियां नहीं कर सकते हैं। इस दौरान लोग अपना जन्मदिन नहीं मना सकते।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com