Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अजहर व हाफिज जैसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा पाक: अमेरिका

अजहर व हाफिज जैसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा पाक: अमेरिका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने और जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा साजिद मीर जैसे 2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड सहित आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में नाकामयाब रहा है। एक नई अमेरिकी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। इस तरह पाकिस्तान ‘आतंक का गढ़’ बनता जा रहा है और इमरान सरकार खान की सरकार आतंक रोकने में फेल रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान ने बिना किसी देरी या भेदभाव के सभी आतंकवादी संगठनों को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता में बहुत ही सीमित प्रगति हासिल की है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने 2020 ‘कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म’ रिपोर्ट में कहा, ‘पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपनी 2015 की राष्ट्रीय कार्य योजना के सबसे कठिन पहलुओं पर सीमित प्रगति की। खास तौर पर बिना किसी देरी या भेदभाव के सभी आतंकवादी संगठनों को खत्म करने के अपने वादे पर पाकिस्तान टिका नहीं है।’ वहीं, अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां आतंकी खतरों को बाधित करने में प्रभावी रहे हैं। साथ ही आतंकवाद की जांच से संबंधित जानकारी के लिए अमेरिका द्वारा किए गए अनुरोधों का समय पर ढंग से जवाब देती हैं। पाकिस्तान को लेकर रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फरवरी में और फिर नवंबर में, लाहौर की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद को आतंकी वित्तपोषण के कई मामलों में दोषी ठहराया और उसे पांच साल, छह महीने जेल की सजा सुनाई लेकिन अन्य आतंकी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ