रात के अंधेरे में चीनी सैनिक कर रहे खतरनाक अभ्यास
बीजिंग। भारत से तनाव के बीच चीन कुछ बड़ा करने की फिराक में नजर आ रहा है। चीन के सैनिक रात के अंधेरे में खतरनाक सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ज्वाइंट मिलिट्री ब्रिगेड ने तिब्बत में बायोलॉजिकल (जैविक), एंटी न्यूक्लियर वॉरफेयर और रासायनिक हथियारों के साथ युद्ध अभ्यास किया है।
तिब्बत से सटे पूर्वी लद्दाख की सीमा पर भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है, जो अब तक जारी है। पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने खुद अपने आधिकारिक न्यूज पोर्टल पर इस युद्ध अभ्यास के बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, नवंबर के आखिर में चीनी सेना ने तिब्बत मिलिट्री रीजन (टीएमआर) में बहुत बड़ा युद्धाभ्यास किया। तिब्बत मिलिट्री रीजन चीन के पांच सैन्य कमांड में सबसे विशाल वेस्टर्न थियेटर कमांड के जिम्मे आता है। नवंबर के अंत में आयोजित 24 घंटे लंबे इस अभ्यास की खबर पीएलए न्यूज पोर्टल में प्रकाशित हुई है। प्रकाशित खबर में ड्रिल की प्रकृति और उसमें शामिल सैनिकों का वर्णन किया गया, लेकिन विशेष रूप से यह नहीं बताया गया अभ्यास तिब्बत में कहां आयोजित किया गया था। इसमें लिखा है, ‘तिब्बत सैन्य क्षेत्र कमान के तहत एक संयुक्त सैन्य ब्रिगेड ने नवंबर के अंत में बर्फीले पठार पर वास्तविक युद्ध का अभ्यास किया है।’ इसकी हेडिंग में लिखा है, ‘तिब्बत सैन्य क्षेत्र की सिंथेटिक ब्रिगेड ने क्रॉस-डे और नाइट मोबाइल मल्टी-आर्म कोऑर्डिनेटेड वास्तविक युद्ध अभ्यास’ किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com