ज्ञान कुंज एकेडमी में आयोजित हुआ अमृत महोत्सव
- छात्र- छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ,राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय धरोहर, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय फूल आदि की तस्वीरें बनाकर एक दूसरे से साझा किया
- विद्यालय में दिखा राष्ट्रीय त्यौहार के जैसा माहौल
भाटपार रानी, देवरिया से हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी की खास खबर |
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को भारत सरकार ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मना रही है। 15 अगस्त 1947 को भारत, ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। आजादी के 75 साल का ये जश्न 12 मार्च 2021 से शुरू हो चुका है जो 75 सप्ताह तक चलेगा। 15 अगस्त 2023, 78वें स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव का समापन होगा। इसी क्रम में भाटपार रानी कस्बेे का एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान , ज्ञान कुंज एकेडमी ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पर होनेअमृत महोत्सव का आयोजन किया । राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के बाद संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। सभी ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के अहम योगदान को याद करते हुए उन वीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया । ज्ञान कुंज एकेडमी के प्राचार्य ने कहा कि देश उन वीरों के योगदान को सर्वदा याद रखेगा तथा उनका ऋणी रहेगा । इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह ने उक्त पंक्तियों से अपना संबोधन किया कि 'दे सलामी इस तिरंगे को जिसमें तेरी शान हैसर हमेशा ऊंचा रखना जब तक दिल में जान है । आज तिरंगा फहरता है अपनी पूरी शान से, हमें मिली है आजादी वीरों के बलिदान से । उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों की जीवनी और उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि हम किसी भी पेशे में रहे या नौकरी में रहे या हम किसी भी स्थिति में जिएं, पर हमारे अंदर देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए। क्योंकि पहले देश है उसके बाद बाकी सब कुछ । बाद में संस्था के शिक्षक गण श्री हरि ओम ,श्री प्रत्यूष वर्मा, अलका सिंह, नेहा तिवारी इत्यादि ने भी अपने संबोधन में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ लोगों की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों को इस बात के लिए संकल्पित किया कि वह आने वाले कल का भविष्य हैं,भारत के नेता हैं, उन्हीं के ऊपर देश का भार होगा, इसलिए उन्हें हमेशा इस बात को याद रखना है कि अपने हितों की बात पीछे है सबसे पहले राष्ट्रहित होना चाहिए ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com