नव वर्ष के अवसर पर श्रीसाहित्य द्वारा कविता प्रतियोगिता का आयोजन
नव वर्ष के आवागमन को लेकर कवियों-कवित्रियों के बीच कविता प्रतियोगिता का आयोजन श्रीसाहित्य ऑनलाइन संस्था द्वारा किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकरी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सह संयोजक एवं वरीय कवि श्रीराम रॉय ने बताया कि यह प्रतियोगिता अपने आप में अनोखी है। देश मे इस प्रकार का यह पहला ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।
श्रीराय ने बताया कि अभी तक डेढ़ सौ से अधिक कवि-कवयित्रियों ने
अपनी अपनी रचनायें प्रेषित की हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रचनाकारों को नव वर्ष सम्बंधित अप्रकाशित व मौलिक कविताएं 20 दिसम्बर तक भेजनी होगी ,जिसका परिणाम पाठकों की संख्या या वोटिंग के आधार पर 31 दिसम्बर को घोषित किया जायेगा।
श्रीराय ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को एक हजार रुपए,द्वितीय प्रतिभागी को पाँच सौ रुपये एवं तृतीय प्रतिभागी को सम्मान के साथ साथ दो-दो सौ रूपये से सम्मानित किया जायेगा।
ज्ञात हो कि श्रीसाहित्य द्वारा हिन्दी साहित्य के उत्थान के लिये समय- समय पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। इन कार्यक्रमों से नवोदित कवियों को प्रोत्साहित किया जाता है। यह प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निःशुल्क है। इसमें भाग लेने के लिये कवियों को किसी प्रकार का निबंधन शुल्क नहीं देना पड़ता है।
श्री राम राय के अनुसार कवि अपनी मौलिक रचनाओं को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिये व्हाट्सअप नंबर ९४७१७२३८५२ संपर्क कर सकते हैं। कवियों की रचनाएं पोर्टल पर ऑनलाइन प्रेषित की जा रही हैं। यहाँ पाठक रचना पढ़ने के बाद रचना के नीचे पांच सितारे में से किसी एक को स्पर्श कर अपना वोट डाल सकते हैं। किसी भी विजेता का चयन अधिकतम प्राप्त वोट संख्या के आधार पर किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में साहित्यकुँज(औरंगाबाद) के महासचिव अरविन्द अकेला,श्रीमती वीना आडवानी एवं श्री कृष्णा सेंदल तेजस्वी द्वारा कवियों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com