Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मत घोलो तुम समाज में नफरतों का जहर,

मत घोलो तुम समाज में नफरतों का जहर,

देखकर सर्प भी अब हमसे शर्माने लगे हैं। 

अब नहीं रहा देश में वो  भाईचारा व प्यार,
जबसे राजनीति हमारे दरम्यान आने लगे हैं। 

जनता के दिलों में जबसे पड़ने लगी दरारें,
तबसे नेताओं के अच्छे दिन आने लगे हैं। 

अब नेताजी करने लगे अपने क्षेत्र के दौरे,
देखा जब चुनाव सिर पर नजर आने लगे हैं। 

नेतागिरी में भी दिख रहा अब सुनहरा भविष्य,
अपने कलुआ को अब सब समझ में आने लगे हैं ।

लोगों ने भी बहुत सताया हमें अकेला जानकर,
अब हम भी उनके चेहरे से नकाब हटाने लगे हैं। 
      ----000----
       अरविन्द अकेला
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ