Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जुगनू शारदेय का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति:अकेला

जुगनू शारदेय का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति:अकेला 

देश की लोकप्रिय साहित्य,कला व संस्कृति की संवाहक संस्थाओं में से एक "साहित्यकुंज" द्वारा औरंगाबाद के निवासी एवं देश के लब्धप्रतिष्ठ पत्रकार,कवि,कथाकार एवं लेखक जुगनू शारदेय के आकस्मिक निधन पर ऑनलाइन शोकसभा का आयोजन किया गया।
    शोकसभा में वरीय पत्रकार अनामी शरण "बबल " कमल किशोर श्रीवास्तव(औरंगाबाद), एवं वरीय शिक्षक श्रीराम रॉय ने स्वर्गीय जुगनू शारदेय को एक निर्भीक व ईमानदार पत्रकार बताते हुये कहा कि जुगनू शारदेय का निधन,पत्रिकारिता जगत एवं हिन्दी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। 
     शोकसभा में श्री पटना के वरीय कवि व कथाकार अरविन्द अकेला ने बताया कि जुगनू जी पत्रकारिता जगत में औरंगाबाद जिला के लिए शान थे।औ आज से 20 साल पहले औरंगाबाद के विमल मेडिकल हाल में नव भारत टाईम्स के तत्कालीन पत्रकार जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता जी के साथ जब बात व मुलाकात हुयी थी तो उनकी बातों में स्पष्टवादिता एवं अक्खड़पन देखने को मिला था। श्रीअकेला ने बताया कि जुगनू औरंगाबाद जिला के लिए शान थे।
    शोकसभा में अनिल चंचल(मुम्बई),डॉक्टर  अजय कुमार सिन्हा(कानपुर),डॉक्टर ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी "शैलेश "(बाराणसी),भारती जोशी (हरिद्वार),निर्मल जैन(जौनपुर),नेतलाल यादव (गिरीडीह),जनार्दन शर्मा एवं वरीय कवियित्री सुषमा सिंह ने स्वर्गीय शारदेय के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ