जैविक खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी: अजय दुबे
भाटपार रानी देवरिया से हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी,
भाटपार रानी ब्लॉक परिसर में जैविक खेती परआयोजित संगोष्ठी में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सजीव प्रसारण सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि जैविक खेती कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं एवं रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान से बच सकते है। उन्होंने कहा कि जैविक विधि द्वारा खेती करने से उत्पादन की लागत तो कम होती ही है इसके साथ ही किसान भाइयों को आय अधिक प्राप्त होती है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्पर्धा में जैविक उत्पादन अधिक खरे उतरते हैं। जिसके फलस्वरूप सामान्य उत्पादन की अपेक्षा किसान भाई अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि हो जाती है तथा रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है। भाजपा नेता सुशील कुमार शाही ने कहा कि आधुनिक समय में निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या, पर्यावरण प्रदूषण, भूमि की उर्वरा शक्ति का संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती की राह अत्यंत लाभदायक है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि प्रकाश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जैविक खाद के उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है तथा भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडेय एवं संचालन आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। यहां प्रमुख रूप से आर एन कुशवाहा, राम दुलारे, विशंभर पांडेय, रितेश तिवारी, संजय दुबे, अनिल गोंड, अशोक तिवारी, राजा तिवारी, प्रेमा देवी, विमला देवी, आशा देवी, विमलेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शैलेश पांडेय, कृष्ण देव कुशवाहा, बीरबल ठाकुर सहित किसान उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com