आज विजय दिवस के अवसर पर हमारे सैनिकों को नमन
बस यूं ही जय हिन्द का नारा गुंजाता रहे,
विश्व फलक पर विजयी तिरंगा फहराता रहे।
देश के वीरों की उपलब्धियों पर गर्व हो,
ब्रह्मांड में धर्म ध्वजा भगवा लहराता रहे।
जीत का परचम, खेलों में फहरा देते हैं,
सरहद पर दुश्मन की औकात बता देते हैं।
बालाकोट सी सर्जिकल स्ट्राइक भीतर घुस,
अंतरिक्ष तक भारत का परचम फहरा देते हैं।
एक ही लक्ष्य एक ही नारा इनका होता,
विजयी तिरंगा सबसे प्यारा इनका होता।
आन बान शान देश की सबसे पहले,
मरना भी जीने से प्यारा इनका होता।
मौत को भी खेल कहकर खेलते,
आग से भी खेल यह सब खेलते।
आंख दुश्मन की जरा तिरछी पड़े,
आंख से ही गोलियों को खेलते।
अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com