ईरान ने किया बड़ा नौसैनिक अभ्यास
तेहरान। ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बड़ा नौसैनिक अभ्यास किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बताया कि पांच दिनों तक चले इस अभ्यास में जमीनी, हवाई और नौसैनिक ताकत का प्रदर्शन किया गया। इसी रास्ते से होकर दुनिया के कुल कच्चे तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा गुजरता है। ईरान के इस शक्ति प्रदर्शन को अमेरिका के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उस द्वीप के नजदीक ही यह युद्धाभ्यास किया है, जहां 2016 में अमेरिकी नौसेना की दो गश्ती नौकाओं को जब्त किया गया था। ईरान ने तब अमेरिकी नेवी के 10 सेलर्स को गिरफ्तार भी किया था। माना जा रहा है कि इस जगह के चुनाव के पीछे भी अमेरिका को चेतावनी देना था। जनवरी में ईरान ने इसी इलाके में दक्षिण कोरिया के एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com