Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

करजई ने इमरान खान को लगायी फटकार

करजई ने इमरान खान को लगायी फटकार

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हालात खराब होते जा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार तालिबान के खुलकर समर्थन में भी आ रही है। इस बीच अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री इमरान खान को कड़ी फटकार लगाई है। इस्लामाबाद में आयोजित ओआईसी समिट पर करजई ने कहा- ‘इमरान खान और पाकिस्तान सरकार को हमारे मामलों में दखलंदाजी फौरन बंद कर देनी चाहिए। अफगानिस्तान में आतंकवाद पाकिस्तान ने ही फैलाया है।’

ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज समिट के अगले ही दिन करजई ने कहा कि इमरान खान अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत के अघोषित सलाहकार भी हैं। लिहाजा कूटनीतिक हलकों में भी उनकी बात को गंभीरता से लिया जाता है। ओआईसी समिट के दौरान इमरान ने कहा था- ‘पाकिस्तान में आतंकी हमले अफगानिस्तान की वजह से होते हैं। वहां इस्लामिक स्टेट समेत कई आतंकी संगठन मौजूद हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया के तमाम देश इस बात पर ध्यान दें कि अफगानिस्तान को मदद की जरूरत है। अगर वक्त रहते अफगानिस्तान की मदद नहीं की गई तो वहां हालात बदतर हो सकते हैं।’ करजई ने कहा- ‘इमरान के आरोप बेबुनियाद हैं। वो अफगानिस्तान को बदनाम करने की साजिश रचते रहे हैं। सच्चाई तो ये है कि इस्लामिक स्टेट के आतंकी पाकिस्तान में मौजूद हैं और वो हमारे देश में हमले करते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ