पांच साल के बच्चे ने पहला वाक्य लिखा- आई लाइक वाइन
लंदन। इंग्लैंड के सोमरसेट में रहने वाली 39 साल की क्रिस्टी जॉर्डन स्मिथ के 5 साल के बेटे फिनले ने हाल ही में स्कूल जाना शुरू किया जहां उसने लिखने की भी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। मगर बच्चे ने जब अपनी जिंदगी का पहला वाक्य लिखा तो ऐसी बात लिख दी कि उसकी टीचर दंग रह गई। तत्काल टीचर ने बच्चे की मां को बुलाया और उसे उसका लिखा दिखाया जिसे पढ़कर क्रिस्टी भी हैरान तो हुईं मगर हंस-हंस कर उनका पेट दर्द हो गया।
क्रिस्टी ने बताया कि पैरेंट्स टीचर मीटिंग वाले दिन बच्चे की टीचर ने खास तौर पर उन्हें आने के लिए कहा। क्रिस्टी को लगा कि शायद उनके शैतान बच्चे ने कोई शरारत की है जिसके कारण टीचर ने उन्हें बुलाया है मगर जब वो क्लास में पहुंचीं तो मामला कुछ और निकला। टीचर ने क्रिस्टी को कोने में ले जाकर एक टैब पर बच्चे के पहले वाक्य की फोटो दिखाई। फोटो में लिखा था- ‘मुझे शराब पसंद है’। द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जब क्रिस्टी घर पहुंचीं तो उन्होंने बेटे से पूछा कि क्या उसे पता है कि वाइन क्या होती है। तो बेटे ने इनकार कर दिया। क्रिस्टी ने बताया कि न वे और न उनके पति रोजाना घर में शराब पीते हैं। इसलिए ऐसा भी नहीं है कि बच्चा रोज घर में शराब की बोतलें या उनके लेबल देखता हो। माता-पिता ने फिनले को जब बताया कि वाइन का मतलब एलकोहल होता तो वो हंसने लगा। तब मां-बाप ने शराब के बारे में उसे बताया और उसके नुकसान भी समझाए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com