पाक में नाबालिग समेत दो बालिकाओं का अपहरण, धर्म परिवर्तन कर की शादी

पाक में नाबालिग समेत दो बालिकाओं का अपहरण, धर्म परिवर्तन कर की शादी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार फिर धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पड़ोसी मुल्क के सिंध प्रांत में एक नाबालिग सहित दो हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद दोनों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और जिन लोगों ने उन्हें अगवा किया था, उनसे ही दोनों की शादी करवा दी गई। एक पीड़िता की उम्र महज 13 साल है, जबकि दूसरे की 19 साल है। सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले की नाबालिग लड़की रोशनी मेघवार का अपहरण कर लिया गया। उसे इस्लाम धर्म में जबरन परिवर्तन कर दिया गया और फिर उसकी उम्र दोगुने से अधिक व्यक्ति से शादी कर दी गई। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य और देश के अल्पसंख्यक नेता लाल चंद मल्ही ने पीड़ित की जानकारी को साझा किया है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और उनके जबरन धर्मांतरण को रोकने में विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार की आलोचना की। लाल चंद मल्ही पाकिस्तान में मानवाधिकारों के लिए संसद सचिव भी हैं। उन्होंने 24 दिसंबर को अपने आधिकारिक हैंडल से पीड़ितों की जानकारी के साथ उनकी तस्वीरों को शेयर किया। रोशनी मेघवार की शादी थारपारकर के मूल निवासी और अगवा करने वाले व्यक्ति मोहम्मद मूसा से करवा दी गई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ