छत्तीसगढ़ में भाजपा की तैयारी

छत्तीसगढ़ में  भाजपा की तैयारी

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
छत्तीसगढ़ मंे भाजपा इस तरह की तैयारी कर रही है जिससे 2023 में कांग्रेस से सत्ता छीनी जा सके। इसके लिए भाजपा ने अपने संगठन मंे काफी बदलाव किये हैं। सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है, जबकि निष्क्रिय लोग किनारे किये गये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को महत्वपूर्ण समितियों में रखा गया है। दरअसल, राज्य मंे इसी महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस भी हालांकि निकाय चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना रही है क्योंकि दुर्ग जिले से ही सरकार के ज्यादातर मंत्री हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दुर्ग जिले से ही हैं। भाजपा इस बार निकाय चुनाव मंे ही कांग्रेस को पटकनी देना चाहती है। भाजपा ने प्रदेश मंे वित्त समिति पहली बार बनायी है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। कोर ग्रुप और अनुशासन समिति का नये सिरे से गठन किया गया है। पहली बार वित्त समिति भी बनायी गयी है। कोर ग्रुप में कुल 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। मिशन 2023 की तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कोर ग्रुप की बात करें या फिर अनुशासन समिति या फिर प्रदेश चुनाव समिति की। सभी का नए सिरे से गठन किया गया है। कोर ग्रुप में सांसद अरूण साव, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप को शामिल किया गया है। वित्त समिति का पहली बार गठन किया गया है। इसमें रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल सहित कुल 6 सदस्यों को शामिल किया गया। कोर ग्रुप में शिव प्रकाश, डी पुरंदेश्वरी और नितिन नवीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
बीजेपी कोर ग्रुप में कुल 16 सदस्य हैं।
इनमें विष्णुदेव साय- प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह- पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धरमलाल कौशिक- नेता प्रतिपक्ष, डॉ सरोज पाण्डेय- राज्यसभा सांसद, रेणुका सिंह- केंद्रीय राज्यमंत्री, रामविचार नेताम- राज्यसभा सांसद, विक्रम उसेंडी- पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, अरूण साव- बिलासपुर सांसद, पुन्नुलाल मोहिले- पूर्व मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल- पूर्व मंत्री और विधायक, पवन साय- प्रदेश महामंत्री (संगठन), गौरीशंकर अग्रवाल- प्रदेश कोषाध्यक्ष, केदार कश्यप- प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री, शिव प्रकाश- राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) डी. पुरंदेश्वरी- राष्ट्रीय मंहामंत्री और प्रदेश प्रभारी और नितिन नवीन- प्रदेश सह प्रभारी बनाए गये।
बीजेपी अनुशासन समिति में-रामसेवक पैकरा- संयोजक, राम प्रताप सिंह- सदस्य, डॉ. सुभाऊ कश्यप- सदस्य, रामजी भारती- सदस्य और विभा राव- सदस्य हैं।
वित्त समिति मंे- गौरीशंकर अग्रवाल- प्रदेश कोषाध्यक्ष, नंदन जैन- प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, सुनील सोनी- रायपुर सांसद, अमर अग्रवाल- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्रीनिवास राव मद्दी- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और राजीव अग्रवाल- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।
प्रदेश चुनाव समिति में विष्णुदेव साय- प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह- पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्री उपाध्यक्ष, धरमलाल कौशिक- राज्यसभा सांसद, डॉ. सरोज पाण्डेय- राज्यसभा सांसद, अरूण साव- बिलासपुर सांसद, विक्रम उसेंडी- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पुन्नुलाल मोहिले- पूर्व मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल- पूर्व मंत्री और विधायक, रामप्रताप सिंह- पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन), पवन साय- प्रदेश महामंत्री (संगठन), नारायण चंदेल- प्रदेश महामंत्री, भूपेंद्र सवन्नी- प्रदेश महामंत्री, किरण देव- प्रदेश महामंत्री, शालिनी राजपूत- पदेन सदस्य और महिला मोर्चा अध्यक्ष, शिव प्रकाश-राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), डी पुरंदेश्वरी- प्रदेश प्रभारी, नितिन नवीन- प्रदेश सह प्रभारी बनाए गये हैं।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने वाले हैं लेकिन सभी की निगाहें इस वक्त प्रदेश के वीआईपी जिले दुर्ग पर हैं। दरअसल, प्रदेश में सबसे ज्यादा मंत्री इसी जिले से हैं और इस चुनाव में उनकी भी साख दांव पर है। प्रदेश के चार नगर निगम, पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए वोटिंग 20 दिसंबर को होगी। प्रदेश के जिन चार नगर निगमों में चुनाव
होने हैं उनमें से तीन भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली दुर्ग जिले के हैं। इसके अलावा दुर्ग की ही जामुल नगर पालिका शामिल हैं। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। इस साल भी निकाय चुनाव बैलेट पेपर से ही होंगे।
गौरतलब है कि दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा वाला क्षेत्र है। इसके अलावा दुर्ग संभाग से ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे और मंत्री रूद्र गुरु आते हैं। इतना ही नही दुर्ग संभाग का दायरा भी इतना बड़ा है कि मंत्री मोहम्मद अकबर और अनिला भेड़िया भी इसी संभाग से हैं। ऐसे में प्रदेश के 6 मंत्री वाले संभाग में चार बड़े निगर निगम में चुनाव हो रहे हैं और इस चुनाव में इन दिग्गजों की साख दांव पर है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी का ये दावा है कि राज्य सरकार की योजनाओं की वजह से कांग्रेस को यहां क्लीन स्विप मिलने वाली है, साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रभारी बनाये जाने पर तंज कसा है।
विकास तिवारी के मुताबिक, उनके विधानसभा क्षेत्र में 19 वार्डों में से केवल 4 वार्डों में ही बीजेपी के पार्षद है। वे अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पार्षदों को चुनाव नहीं जीता सके और उन्हें प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के तीन साल के कार्यकाल से जनता त्रस्त हो चुकी है और लोगों का आकर्षण खत्म हो चुका है। लगातार कांग्रेस छोड़कर लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में निकाय चुनाव में जनता बीजेपी को जीत दिलाएगी। इस चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दस जिलों में चुनाव होने से वहां जनता का रूझान पता चलेगा। (हिफी)

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ