Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

काशी का भव्य-दिव्य स्वरूप

काशी का भव्य-दिव्य स्वरूप

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
इस संबन्ध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने जानकारी दी। बताया कि काशी कॉरिडोर के लोकार्पण पर पार्टी द्वारा प्रदेश में दिव्य काशी, भव्य काशी अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय अंखडता और एकता का प्रतीक होगा। भाजपा का उद्देश्य ही राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समानता,सद्भाव और अंत्योदय का नया भारत बनाने का है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है। यह कार्यक्रम एक महीनें तक पूरे देश में आयोजित किये जाएगें।
उत्तर प्रदेश में परियोजनाओं के लोकार्पण का सिलसिला चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रमशः जनपदों की यात्रा पर लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे है। बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश की यात्रा पर पहुंच रहे है। कुछ समय के अंतराल में वह अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे,डिफेंस कॉरिडोर एम्स,खाद कारखना आदि अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण कर चुके है। उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में विकास से संबंधित कार्यक्रमों में भी चुनावी बयार स्वाभाविक रूप से चल रही है। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ विकास की बातों के साथ ही विपक्ष पर प्रहार भी कर रहे है। अगले हफ्ते नरेंद्र मोदी काशी आ रहे है। यहां वह श्री विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। ढाई सौ वर्ष बाद यहां का नए सिरे से विकास हो रहा है। काशी की सांस्कृतिक विकास यात्रा में नया अध्याय जुड़ेगा।
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर भव्य रूप में तैयार हो रहा है। तेरह दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अगले दिन वह स्वर्वेद महामंदिर के विहंगम योग में शामिल होंगे। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन स्वर्वेद महामन्दिर धाम के प्रथम तल का अवलोकन किया। राजस्थानी शिल्पकारों द्वारा यहां पत्थरों को तराशने का कार्य अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री ने काशी के बीएलडब्ल्यू सभागार में प्रधानमंत्री की यात्रा से संबन्धी तैयारियों के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। स्वर्वेद महामंदिर भव्य रूप में स्थापित हो रहा है। पैतीस करोड़ रुपये लागत का यह मंदिर सात मंजिला है। चैसठ हजार स्कवायर फीट में इसका निर्माण हो रहा है। विहंगम योग के सतगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज और संत प्रवर विज्ञान देव महाराज निरीक्षण के दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ थे। उन्होंने आयोजन के संबन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर गुरुकुल के दर्जनों बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंखनाद किया। भाजपा ने इस ऐतिहासिक अवसर के दृष्टिगत अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस संबन्ध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने जानकारी दी। बताया कि काशी कॉरिडोर के लोकार्पण पर पार्टी द्वारा प्रदेश में दिव्य काशी, भव्य काशी अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय अंखडता और एकता का प्रतीक होगा। भाजपा का उद्देश्य ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समानता, सद्भाव और अंत्योदय का नया भारत बनाने का है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है। यह कार्यक्रम एक महीनें तक पूरे देश में आयोजित किये जाएगें। कार्यक्रम 13 दिसंबर से शुरू होकर मकर संक्रान्ति तक चलेगें। पार्टी के सभी जन प्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कई कार्यक्रमों की शुरूआत पहले ही हो चुकी है। प्रदेश के सभी शक्तिकेन्द्रों में शिवालय तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर तेरह दिसम्बर के अभूतपूर्व कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। सभी सांगठनिक मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों मठों आश्रमों

धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्र देव सिंह ने दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। वह लखनऊ के श्री राम जानकी मंदिर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर की साफ सफाई में सहभागी हुए। इसके पहले योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज में भव्य दिव्य कुंभ का आयोजन कर चुकी है। इसमें अनेक विश्वस्तरीय कीर्तिमान स्थापित हुए थे। स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि यह संस्कृति का ऐसा विशेष पर्व है जिसमें बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोग एकजुट होते हैं। सामाजिक बदलाव के संदेश यहां से निकलते हैं। महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास जैसे अनेक भक्तों ने भी समाज को श्रेष्ठ सन्देश दिया। इसमें भारतीय संस्कृति का बोध कराया गया। नरेंद्र मोदी सरकार ने डॉ आंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। वंचित वर्ग से जुड़ी विभूतियों को उनके सामाजिक उत्थान के कार्यों की वजह से सम्मान मिल रहा है। पद्म पुरस्कार इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। भाजपा की सरकार ने अंत्योदय की संकल्पना को आज जमीन पर चरितार्थ किया है। सरकार की योजनाओं से आज समाज के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार वंचित वर्ग के युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ