Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

12 दिसम्बर 2021, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

12 दिसम्बर 2021, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!
12 दिसम्बर 2021, रविवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि नवमी रात्रि 12:02:28

🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रात्रि 04:01:12

🔅 करण :

                बालव 07:35:00

                कौलव 20:05:19

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग व्यतीपात 29:44:28

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:46:08

🔅 चन्द्रोदय 13:26:59

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 17:14:03

🔅 चन्द्रास्त 25:45:00

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:21:11

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:53:52 - 12:35:16

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 16:02:20 - 16:43:45

🔅 कंटक 10:31:02 - 11:12:27

🔅 यमघण्ट 13:16:41 - 13:58:06

🔅 राहु काल 16:07:31 - 17:25:09

🔅 कुलिक 16:02:20 - 16:43:45

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:53:52 - 12:35:16

🔅 यमगण्ड 12:14:34 - 13:32:13

🔅 गुलिक काल 14:49:52 - 16:07:31

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

🌹विशेष ~ नन्दा नवमी। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

12 दिसम्बर 2021, रविवार का दैनिक राशिफल


मेष (Aries): आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। ध्यान रखें कि इसकी वजह से आपके काम को किसी तरह से नुकसान न पहुंचे। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

वृषभ (Taurus): आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह भी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मिथुन (Gemini): आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रुप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): माता-पिता के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदर ढंग से संपन्न होगा। संतानों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आप को चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 1

तुला (Libra): आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजनों और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा।

शुभ रंग = भूरा

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। घर के किसी बड़े सदस्य या पिता की ओर से लाभ होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ