Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने किया रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर सभा का आयोजन

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने किया रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर सभा का आयोजन

देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण भारत में इसे ' स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव' के नाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके प्रेरक जीवन चरित पर गोष्ठी का आयोजन स्थानीय रानी लक्ष्मी बाई पार्क, नगर निगम परिसर, गोरखपुर में दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति गोरखपुर द्वारा जागरूकता अभियान के क्रम में किया गया।
गणमान्य सदस्यगण की उपस्थिति में प्रखर वक्ताओं के उदबोधन को सुन सभी मे समसामयिक जागरूकता व राष्ट्र प्रेम का प्रवाह हुआ। आयोजन में समिति के विशिष्ट संरक्षक श्री रामाधार पाण्डेय, संगठन मंत्री अनन्त मिश्र, संयुक्त मंत्री रजनीश मिश्र आदि के साथ ही अन्य विप्र बंधुओं में राहुल मिश्र, अच्युतानंद शर्मा, राजेश त्रिपाठी, प्रणय त्रिपाठी, डॉ० मिथिलेश तिवारी, सुमन तिवारी, जयश्री द्विवेदी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभा का संचालन महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ