Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लंदन में बस के अंदर छेड़छाड़, लोग बने रहे तमाशबीन

लंदन में  बस के अंदर छेड़छाड़, लोग बने रहे तमाशबीन

लंदन। महिलाओं को हर कदम पर छेड़खानी का सामना करना पड़ता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में तो इसकी आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी घटनाओं का दुखद पहलू ये होता है कि लोग मदद को आगे नहीं आते। ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। यात्रियों से भरी बस में एक शख्स उससे छेड़छाड़ करता रहा और लोग खामोशी साधे रहे। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 16 नवंबर को एक महिला ब्रिस्टल सिटी सेंटर से 76 नंबर की बस में सवार हुई थी। महिला की पिछली सीट पर एक शख्स बैठा हुआ था, जो करीब 10 मिनट तक उसे प्रताड़ित करता रहा। यह घटना शाम 5 बजे के आसपास हुई, उस समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। इसके बावजूद लोग सबकुछ देखकर भी अनदेखा करते रहे। बस में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए लोगों से उसे पहचानने की अपील की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला की शिकायत पर हमने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द हो उसे पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में फोटो साफ नहीं आई है, लेकिन फिर भी इससे आरोपी की पहचान में आसानी होगी’। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ