इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष चीन में हो गये लापता
ल्योन (फ्रांस)। इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होगवेई की पत्नी ग्रेस मेंग ने चीन की शी जिनपिंग सरकार को राक्षस करार दिया है। ग्रेस मेंग ने कहा कि चीनी सरकार अपने बच्चों को ही खा जाती है।
ग्रेस मेंग के पति मेंग होगवेई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में अहम पद पर थे। चीनी सरकार ने उन्हें इंटरपोल का अध्यक्ष बनाकर पेरिस भेजा। मेंग होगवेई के साथ ही उनकी पत्नी ग्रेस मेंग भी फ्रांस पहुंची। सितंबर 2018 में मेंग होगवेई सरकारी काम से चीन गए थे। उसके बाद वे लापता हो गए। चीनी सरकार ने होगवेई पर रिश्वतखोरी के आरोप लगा कर उन्हें 13 साल छह महीने की कारावास की सजा सुना दी। इस घटना के बाद से ग्रेस मेंग अपने दो जुड़वां बेटों के साथ फ्रांस में राजनीतिक शरणार्थी बन कर रह रही हैं और चीन के शासन से क्षुब्ध होकर उसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। ग्रेस मेंग ने कहा, ‘पिछले तीन साल में मैंने उसी तरह राक्षस के साथ रहना सीख लिया है, जैसे दुनिया ने वैश्विक महामारी के साथ जीना सीख लिया है।’ एपी को दिए इंटरव्यू में ग्रेस मेंग ने कहा कि पति के साथ उनकी आखिरी बातचीत 25 सितंबर, 2018 को हुई थी। उस दौरान होगवेई काम के सिलसिले में बीजिंग गए थे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन पर दो संदेश भेजे। ग्रेस ने बताया कि उन्होंने पहले संदेश में लिखा था, ‘मेरे कॉल का इंतजार करो।’ इसके 4 मिनट बाद उन्होंने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू की इमोजी भेजी, जिसका अर्थ था कि वे खतरे में हैं। इसके बाद वे लापता हो गए। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com