Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नार्थ कोरिया मंे अपराधी की तीन पीढ़ियां भुगतती हैं सजा

नार्थ कोरिया मंे अपराधी की तीन पीढ़ियां भुगतती हैं सजा

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया का नाम सामने आते ही हमारे दिमाग में कई सारी अजीब चीजें आ जाती हैं। इस देश में इतने अजीबोगरीब कानून हैं कि आप उनके बारे में जानकर पक्का अपना माथा पकड़ लेंगे। इस बात को जानकर हो सकता है कि आपको हंसी आ जाए क्योंकि उत्तर कोरिया के लोग ये मानते हैं कि उनके देश के दिवंगत संस्थापक किम इल-सुंग की आत्मा अभी भी उत्तर कोरिया पर शासन कर रही है। उत्तर कोरिया का सबसे डरावना कानून ये है कि अगर कोई शख्स आत्महत्या करता है तो उसके पूरे परिवार को सजा दी जाती है। इसके अलावा अगर कोई क्राइम करता है तो उसकी तीन पीढ़ियों को सजा भुगतनी पड़ती है। हालांकि बाकी के देशों में यही कानून है कि जिसने क्राइम किया है सिर्फ उसी को सजा मिलती है। उत्तर कोरिया में विदेशी म्यूजिक सुनना या फिल्म देखना भी क्राइम है। अगर कोई इस कानून का उल्लंघन करता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। दोषी की सजा इस बात पर भी निर्भर करती है कि वो किस देश की फिल्म देख रहा था। मान लीजिए अगर कोई अमेरिका की फिल्म देख रहा है तो दोषी को फांसी की सजा दी जाती है। उत्तर कोरिया की तानाशाही सरकार अपने देश के नागरिकों पर कड़ी नजर रखती है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ