Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पाकिस्तान की महिला विधायक का अश्लील वीडियो

पाकिस्तान की महिला विधायक का अश्लील वीडियो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की विधायक सानिया आशिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने हाल ही में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन उसके बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। विधायक सानिया को इस वीडियो के बारे में पिछले महीने पता चला था। जिस पर उन्होंने 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इस संबंध में सूचना दी थी। आर्य न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 अक्टूबर को सानिया आशिक ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में इसकी कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। वहीं, यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला सानिया आशिक ही है। शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और थ्प्। ने जांच शुरू की। करीब तीन हफ्ते चली जांच के बाद पुलिस ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| 
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें 
https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ