Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सम्मान

सम्मान

जो तुझे सरकार की ओर से    
दिया गया बहुत बड़ा सम्मान    
उस पर बधाई तो 
महज एक औपचारिकता है

तुझे सम्मान 
नहीं मिला इस पर 
कि तुम 
समाज और देश हित में 
रहे थे एक पैर पर खड़े 
या जनहित के लिए 
किया था कोई वैसा काम

तुझे सम्मान इसलिए मिला  
कि सरकार ने तुझे समझ रखा है  
अपना बेहतर चारण 
इसलिए कि
निकम्मी सरकार को भी तुम    
राजनीति में बने रहे थे अवलंब   
जिसमें निहित था 
तुम्हारा व्यक्तिगत स्वार्थ

तुझे सम्मान इसलिए मिला 
कि जहां सरकार के निकम्मेपन के विरुद्ध
उठते रहे हजारों-लाखों हाथ 
वहां तुम्हारी जुबान 
काटती रही उनके कसीदे

तुझे सम्मान इसलिए मिला 
कि सरकार नफरत की राजनीति कर
जब-जब, जहां-जहां 
पसारती रही अपने डैने 
उसके विरुद्ध 
समुद्र की लहरों की भांति 
उठते रहे विरोध के स्वर 
वहां तुम, उस के पक्ष में 
डटे रहे चट्टान की तरह

तुझे सम्मान इसलिए मिला 
कि सरकार को 
तुम्हारे सम्मान में 
दिख रहे हैं 
तुम्हारे संप्रदाय 
तुम्हारे वर्ग 
और तुम्हारी जाति के वोट

अन्यथा देश में 
तुझ से भी अधिक 
प्रत्येक क्षेत्र में हैं लोग दक्ष 
पर देखते रहना 
नहीं ली जाएगी उनकी कभी नोटिस !

      अलखदेव प्रसाद'अचल
      पचरुखिया मोड़,
      पोस्ट- सिहाड़ी
     जिला-औरंगाबाद(बिहार)824115
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ