चमत्कार
इस नए प्रजातंत्र में जरूरी है यह समझना कि हमारी सभाओं में उमड़ रही है भीड़
जहां रखने की भी
नहीं मिलती है जगह और उसकी सभाओं में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के बावजूद खाली कुर्सियों को
क्यों सुनना पड़ता है भाषण ?
फ्री में ढोने वाली गाड़ियां भी
निराशा की लकीरें लादे क्यों आ जाती हैं ढंढनाती?
जरूरी है यह समझना कि उसकी सभाओं के लिए
बेमौसम कहां से ?
कैसे होती है धनवर्षा? क्यों उसी पर टिके हैं उसके सारे खेल?
जरूरी है यह समझना कि आखिर वह
अपने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर
क्यों नहीं करना चाहता है बातें
तितलियों की तरह
घूम फिर कर
क्यों आ जाता है
हिंदू मुस्लिम
और मंदिर मस्जिद की डाल पर?
जरूरी है यह समझना कि
अपने ही क्षेत्र से
जिसके विकास का पीटता आ रहा था ढिंढोरा
उसी क्षेत्र से
क्यों भागने पड़ रहे हैं उल्टे पांव ?
उन्हें बीच चौराहे पर क्यों उतार दिया जा रहा है पानी ?
इसके बावजूद
ईवीएम मशीनें
फैक्ट्रियों के माल की भांति
क्यों उगलने लगती हैं उनके पक्ष में बहुमत? और लोगों को
दिखाने लगता है नया चमत्कार?
जरूरी है यह समझना कि पांच वर्षों तक मलाई खाने के बाद
आखिर सिर्फ
वे चुनावी रैलियों में ही क्यों करते हैं वादों की बरसात?
जिस दिन समझ जाएगी आम-अवाम
प्रतिरोध में
आ जाएगी आगे
उस दिन
हो जाएंगे फुर्र
उनके सारे चमत्कार
अलखदेव प्रसाद'अचल
पचरुखिया मोड़,
पोस्ट-सिहाड़ी
जिला-औरंगाबाद(बिहार)824115
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com