Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

खुशबू

 

खुशबू

खुशबू से महकता मिले सारा घर संसार 

फूलों सा खिलता मिले गांव शहर मेरे यार

बहती हवायें मधुर  मधुर खुशबू प्यारी-प्यारी 
सद्भावों की सरिता में खिले रिश्तो की फुलवारी

सदाचार प्रेम भरी खूशबू की मधुर बहार 
खुशियों भरी प्रेम की बरसे बारिश द्वार

पावन गंगा धारा सी बहती रहे दिलों में धार 
अपनेपन के भाव से पलता दिलों में प्यार

सदा महकता ही रहे जीवन प्यारा अनमोल 
खुशबू महके प्यार की हो मधुर सुहाने बोल

चमन ये खिलता रहे सुगंधित बहे बयार 
खुशबू सारे संसार में फैलाये प्रेम रसधार

देश प्रेम के भाव दिलों में उमड़े जन अपार 
मुस्कानों के मोती बरसे दिलों से बरसे प्यार

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ