राज्यपाल ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया
महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की साईकिल रैली को राजभवन, पटना स्थित राजेन्द्र मंडप से हरी झण्डी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। 31 अगस्त, 2021 को असम के जोरहाट से चलकर साईकिल रैली का यह दल गुवाहाटी एवं सिलीगुड़ी होते हुए 16 सितम्बर को पटना पहुँचा था जो 17 सितम्बर को यहाँ से चल कर वाराणसी, प्रयागराज एवं कानपुर होते हुए 02 अक्टूबर को राजघाट, नई दिल्ली पहुँचेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस साईकिल रैली कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विभिन्न दल कन्याकुमारी, साबरमती, जम्मू तथा जोरहाट से भारत के भिन्न-भिन्न षहरों से होते हुए नई दिल्ली पहुँचकर 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर उनके समाधि स्थल राजघाट पहुँचेंगे।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा आयोजित इस साईकिल रैली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस बल के जवानों के शौर्य, पराक्रम और वीरता तथा देश की रक्षा के लिए उनके त्याग और बलिदान की समृ़द्ध एवं गौरवशाली परम्परा रही है।
उन्होंने कहा कि चीनी हमले का पहला सामना केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ही किया था। 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हाॅंट स्प्रिंग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पार्टी पर चीनी सेना ने हमला किया था तथा इस लड़ाई में वीरता पूर्वक लड़ते हुए इसके 08 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना की याद में देष के सभी पुलिस बलों द्वारा इस तिथि को ‘‘पुलिस स्मृति दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल, 1965 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय बटालियन की 2 कम्पनियों ने रण आॅफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना की एक पूरी इन्फैन्ट्री ब्रिगेड के हमले का मँुहतोड़ जवाब दिया था। इसके उपलक्ष्य में 9 अप्रैल को प्रति वर्ष ‘‘षौर्य दिवस‘‘ के रूप मनाया जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नक्सलवाद तथा आतंकवाद आदि चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। पंजाब और त्रिपुरा में उग्रवाद का सफाया करने में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले को इस बल ने अत्यंत बहादुरीपूर्वक नाकाम करते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया था। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के लगभग 2200 अधिकारियों व जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति दी है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का गौरवशाली इतिहास रहा है। अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान के लिए इस बल को लगभग 2339 पदक हासिल हुए हैं। कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, राज्यपाल के सचिव श्री राॅबर्ट एल॰ चोंग्थू, एस॰आई॰बी॰ के अपर निदेशक श्री एच॰एन॰मिश्रा, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिहार सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक श्री हेमन्त प्रियदर्शी, सभी सषस्त्र बलों के वरिश्ठ अधिकारीगण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews