अब पटना मे ले सकेंगे समुद्र के अंदर होने का एहसास, बनाया जा रहा ओशियन गैलरी|
हमारे संवाददाता पियूष रंजन की खबर |
राजधानी पटना के श्रीकृष्ण साइंस सेंटर में ओशियन गैलरी (महासागर दीर्घा) बनाया जानेवाला है। 600 वर्गफुट के दायरे मे इस गैलरी का निर्माण कराया जा रहा जिसमें कुल 13 प्रदर्श होंगे जिसके द्वारा लोगों को समुद्र के पानी में पाये जाने वाले विभिन्न तथ्यों के बारे में बताया जायेगा, और छोटे छोटे बच्चे भी इसे आसानी से समझ पाएंगे। समुद्र से जुड़े विज्ञान की भी काफी दिलचस्प अंदाज में विभिन्न प्रदर्श के जरिये लोगों को जानकारी दी जायेगी।
समुद्र के पानी की घनत्व, रंग और मनुष्य के शरीर पर समुद्र के पानी का कितना भार रहता है, इस सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। गैलरी की खास बात यह होगी कि इसमें प्रवेश करते ही लोगों को समुद्र के अंदर प्रवेश करने का एहसास होने लगेगा। इतना ही नही ऑग्यूमेंटेड रियलिटी स्क्रीन के द्वारा दर्शक उतरी ध्रुव के जीवों के साथ होने का एहसास भी कर पाएंगे। सबमरीन के पीछे छुपे विज्ञान और उसके विभिन्न प्रकार के क्षमता को भी प्रदर्श के द्वारा बताया जायेगा।
केंद्र के निदेशक अमिताभ द्वारा गैलेरी के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई कि बताया नयी गैलरी का 70% काम किया जा चुका है। इस गैलरी का बेस पूरी तरह तैयार किया चुका है, अब इसमें प्रदर्श का सेटअप किया जाना बाकी है। यह भी बताया गया कि इस गैलरी का मुख्य उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के साथ समुद्र विज्ञान की बारीकियों को समझाना है।
जो गैलरी बनाया जा रहा उसमें एक ऐसा प्रदर्श भी होगा, जहां जाने पर दर्शकों को समुद्र तट का एहसास होगा। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया गया है, जिसमें लोग सी लायंस की डमी के साथ सेल्फी ले सकेंगे। इस गैलरी में लोगो को सोनार तकनीक, समुद्र में गर्म और ठंडी जल धाराएं क्यों चलती हैं, से रु -ब -रु कराया जाएगा। इतना ही नहीं महासागर के जल में प्रदूषण के क्या-क्या तत्व मौजूद होते हैं और इससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जायेगा।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews