भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने मारी बाजी
फतुहा- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर हिंदी पखबारा के अंतर्गत वाणी पुस्तकालय में भारत मे हिंदी की दशा एवं दिशा के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान आराध्या राज ,दूसरा स्थान पिंकी गुप्ता एवं तीसरा स्थान नाजिया को प्राप्त हुआ । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि युवाओं के क्षमता संवर्धन को लेकर फाउंडेशन ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन करता है जिससे युवाओ के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो । वहीँ शिक्षाविद्य डॉ दयाननद प्रसाद सिंह ने कहा कि हिंदी को स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान में ही संघर्ष करना पड़ रहा है , यह चिंता का विषय है । उन्होंने लोगो से अपील किया कि हिंदी को काम काज का भासा बनाये । मौके पर राहुल कुमार , विक्रांत गौरव, रवि प्रकाश पांडेय, अनुरागनी कुमारी,हिमांशु शर्मा,शौरव कुमार ने भी अपना विचार प्रकट किया ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews