Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पुरस्कार बाँटा था

पुरस्कार बाँटा था

हिन्दी फिन्दी हो गयी,
आओ,अंगरेजी बोलें।
अपने मन के भावों को
अब मुक्त भाव से खोलें।

नामुराद हिन्दी ने मुँह पर
ताला जड़ा हुआ था।
मन-ही-मन देता था गाली,
मंच पे जब खड़ा हुआ था।

करता क्या, कवियों की उल्टी-
सीधी भी सुननी थी।
एक कवयित्री ने सच मानो,
तंग साड़ी पहनी थी।

देख देखकर उसी को मैंने
दिन उस दिन काटा था।
हाँ, अच्छा कुछ लगा जब मैंने
पुरस्कार बाँटा था।
      -मिथिलेश कुमार मिश्र 'दर्द'
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ