Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 12 सितम्बर 2021, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

आज 12 सितम्बर 2021, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से 

🌹12 सितम्बर 2021, रविवार🌹 


श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!! 
☀ 12 - सितम्बर - 2021
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  षष्ठी  रात्रि  07:33"18
🔅 नक्षत्र  विशाखा  दिन  01:00:32
🔅 करण :
           कौलव  06:30:12
           तैतिल  17:22:38
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  वैधृति  11:42:24
🔅 वार  रविवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:51:11  
🔅 चन्द्रोदय  11:24:59  
🔅 चन्द्र राशि  वृश्चिक  
🔅 सूर्यास्त  18:09:06
🔅 चन्द्रास्त  22:15:00  
🔅 ऋतु  शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1943  प्लव
🔅 कलि सम्वत  5123  
🔅 दिन काल  12:26:10  
🔅 विक्रम सम्वत  2078  
🔅 मास अमांत  भाद्रपद  
🔅 मास पूर्णिमांत  भाद्रपद  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:52:26 - 12:42:10
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  16:50:54 - 17:40:39
🔅 कंटक  10:12:56 - 11:02:41
🔅 यमघण्ट  13:31:55 - 14:21:40
🔅 राहु काल  16:57:07 - 18:30:24
🔅 कुलिक  16:50:54 - 17:40:39
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  11:52:26 - 12:42:10
🔅 यमगण्ड  12:17:18 - 13:50:34
🔅 गुलिक काल  15:23:51 - 16:57:07
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ  
🌹विशेष ~  लोलार्क षष्ठी व्रत, ललिता षष्ठी (गुर्जर समाज प्रसिद्ध)। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  रविवार 
दूरभाष  9122608219
            9835654844
🌹12 सितम्बर 2021, रविवार 🌹
मेष (Aries):तरक्की की राह पर अग्रसर रहेंगे। सभी पक्ष संतुलित और हितकर होंगे। सच्चाई के साथ आगे बढ़ते रहें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दिन शुभकारक।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  8
 वृषभ (Tauras): आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  5
मिथुन (Gemini): आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी और स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए कहते हैं।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3
कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुख होगा। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च और अपयश मिलने का योग है।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  8
कन्या (Virgo): परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3
सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत मन से नए कार्यों को आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर देखते हैं।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  1
सिंह (Leo) :  आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का  और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्द्धियों की पराजय होगी।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  5
तुला (Libra): अपनी कला-कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोएं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों और परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और कार्य सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी।
शुभ रंग  =  फीरोजा़ 
शुभ अंक  :  6
वृश्चिक (Scorpio):  आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में साथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  =  8
धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9
मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में परेशानी बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कुलदेवता का आशीर्वाद आपके साथ है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4
मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9
कुंभ (Aquarius): आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएं पैदा होंगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
शुभ रंग  =  फीरोजा़ 
शुभ अंक  :  6

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ