Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार में तीन जिलों से आज शुरू हुआ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

बिहार में तीन जिलों से आज शुरू हुआ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के मध्यम से दिया गया फिटनेस का संदेश

                        युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयभारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा बिहार के तीन जिलों पश्चिमी चंपारणसीवान एवं भोजपुर में आज 13 अगस्त को ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का आगाज फिट इंडिया फ्रीडम रन’ से हुआ। पश्चिमी चंपारण में यह कार्यक्रम तीन जगहों पर-चनपटिया के वृन्दावन गांधी आश्रमबेतिया के शहीद स्मारक और भितिहरवा गांधी आश्रम में तथा सीवान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मस्थल जीरादेई में आयोजित किया गया। जबकि भोजपुर में यह कार्यक्रम बाबू वीर कुवंर सिंह के जन्म स्थल पर आयोजित हुआ।

पश्चिमी चंपारण स्थित चनपटिया के वृन्दावन गांधी आश्रम में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का उद्घाटन स्थानीय विधायक उमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को शपथ भी दिलाई। मौके पर नेहरू युवा केंद्र,पश्चिम चंपारण की जिला युवा अधिकारी शालू, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक विजेंद्र तिवारी, राज्य निदेशक कार्यालय के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, शिवजी राम एवं नमामि गंगे परियोजना के परियोजना सहायक पवन कुमार सौरभ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उधर बेतिया प्रखंड के शहीद पार्क में आयोजित ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के दौरान  मुख्य अतिथि के तौर पर बेतिया नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया उपस्थित थी।

सीवान के जीरादेई में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम  का उद्घाटन  स्वतंत्रता सेनानी  मुंशी सिंह ने किया। मौके पर सिवान के सब रजिस्ट्रार तारकेश्वर पांडे,  सहित नेहरू युवा केन्द्र  के युवा अधिकारी कार्तिक सिंघला मौजूद थे।

भोजपुर में 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0का आयोजन अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क,जगदीशपुर से शुरू हुआ और अलग-अलग मार्गों से हो कर स्टेशन परिसर में समाप्त हुआ। कोरोना प्रोटोकोल को देखते हुए इसका जिला स्तरीय उद्घाटन वर्चुअल मोड में मेयर रूबी तिवारी की उपस्थिति में किया गया। मौके पर  अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी सौम्या आनंददिवंगत स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार सिंह के पुत्रयोग गुरु अनुपम सिंह चौहानकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पी.के. द्विवेदी उपस्थित थे।

सभी तीन जिलों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के साथ किया गयाजिसके जरिए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। युवाओं ने  तिरंगा झंडा व बैनर लिए देशभक्ति गीत एवं नारों के साथ पूरे उत्साह से फ्रीडम रन में भाग लिया। जीरादेई में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8 बजे किया गया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शपथ ग्रहणराष्ट्रगान इत्यादि का भी आयोजन किया गया।

भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश भर के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रत्येक जिले से ऐसे 75 गांवों का चयन किया गया है जिनकी आजादी की लड़ाई में एक भूमिका और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। प्रत्येक जिले से नेहरू युवा केन्द्र के 75 स्वयंसेवकों का चयन भी किया गया हैजो 75 युवा मंडल की सहायता से इन कार्यक्रमों का आयोजन वृहद स्तर पर सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोविड19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ