लिखना है तो रामायण का सार लिखो
लिखना है तो रामायण का सार लिखो,
बढ़ता जाता अत्याचार, उपचार लिखो।
लिखना है तो मानवता की बात लिखो,
किया गया उपकार, तुम साभार लिखो।
आतंकवाद ने अपनी बाहें फैलायी हैं,
जातिवाद समस्या बनकर छायी है।
किसने फैलाया यह सब, विचार लिखो,
फैलाने वालों का बहिष्कार, प्रचार लिखो।
नेताओं ने आज देश को लूटा है,
अधिकारी है भ्रष्ट, बाबू भी नहीं छूटा है।
भ्रष्टाचार ने जड़ें, अमरबेल सी फैलाई हैं,
अमरबेल का करना नाश, उपचार लिखो।
लिखना है तो गीता का सार लिखो,
कर्मयोग प्रधान, नहीं फल की चाह लिखो।
मोहग्रस्त धृतराष्ट्र के कुल का नाश,
धर्म सदा विजयी, सच का साथ लिखो।
डॉ अ कीर्तिवर्धन
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews