Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लुटिया डुबो गया

लुटिया डुबो  गया 

आज मेरे देश को यह
कैसा रोग हो गया 
कौन जाति-धर्म के 
यहाँ पे बीज बो गया 

देख कर दीन दशा 
दुखी हैं दिशाए सभी 
सद्भावना की कौन 
लुटिया डुबो गया

ऐंठे हेकड़ी में रहे 
सुनी न किसी की एक
अन्नदाता भी यहाँ का 
आंसू-आंसू रो गया 

गणतंत्र विश्व में ,
प्रसिद्ध अपना परन्तु
भीड़तंत्र में हमारा 
गणतंत्र खो गया 
            *
~जयराम जय 
11/1, कृष्ण विहार ,
कल्याणपुर,कानपुर -208017(उ प्र)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ